Regional

झारखंड आंदोलनकारी मंच की विशेष बैठक में 15 सितंबर को विचार संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखण्ड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में झारखंड आंदोलनकारी मंच की एक विशेष बैठक आज बिष्टुपुर के मोदी पार्क प्रांगण में बुधराम सोय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 15 सितंबर 2024 को पूर्वी सिंहभूम जिला के झारखंड आंदोलनकारियों के लिए एक दिवसीय विचार संगोष्ठी आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। यह संगोष्ठी आदिवासी एसोसिएशन हॉल, सीतारामडेरा, जमशेदपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के आदिवासी जनजाति, अनुसूचित जाति, कल्याण एवं परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ होंगे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य झारखंड आंदोलनकारियों को एक मंच पर लाकर उनके और उनके परिवारों के लिए आवश्यक सरकारी और गैर-सरकारी सुविधाओं के बारे में चर्चा और चिंतन करना है। साथ ही, आंदोलनकारियों के अमूल्य अनुभवों, सक्रियता और योगदान की प्रतिबद्धता पर भी विचार किया जाएगा।

आगामी बैठक 2 सितंबर 2024 को आदिवासी एसोसिएशन हॉल, सीतारामडेरा, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

आज की बैठक में संजय लकड़ा, रविंदर मुर्रमू, सपन कुमार सिंह देव, अशोक महतो, लालु सरदार, एम. एम. नाग, सुधीर ओड़िया, शंकर समानता, मन्ना खाना, मानकी बिरुआ, दुबराज हांसदा सहित कई अन्य साथी उपस्थित थे। इस की जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संजय लकड़ा ने दी।

Related Posts