Regional

निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरी, 5 मजदूरों की मौत

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

मध्यप्रदेश: महू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चोरल में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरने से हुआ है।

बता दें कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी शव निकाल लिए गए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से देने के निर्देश दिए हैं।

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए इंदौर कलेक्‍टर आशीष स‍िंंह ने बताया कि, मलबे में 5 मजदूर दबे हैं।

शव निकाल लिए गए हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीण एसपी हित‍िका वासल के अनुसार 5 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पांचों मजदूर निर्माणाधीन फॉर्म हाउस में ही सो रहे थे।

Related Posts