Crime

बिरसानगर पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखण्ड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ बिरसानगर जोन नंबर वन बी के निवासी करण कुमार को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि करण बाइक पर ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने एक टीम बनाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करण कुमार बिरसानगर के जोन नंबर 3 डी से ई का निवासी है।

 

उसके खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल जाने का इतिहास है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts