Regional

सांसद बिद्युत बरण महतो के पहल पर बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी गांव में लगा नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर।*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव के तांती टोला सुरु पातर के घर के सामने लगा 63 के वी ए का ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से जल गया था। जिसके चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। जिसका सुचना मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को मिलते ही उन्होने सांसद बिद्युत बरण महतो को अवगत कराया।

जिसपर सांसद संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित वरीय पदाधिकारी को ट्रांसफार्मर बदलने की निर्देश दिए । जिसपर विभाग ने नया 63 के वी ए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।

जिसका उद्घाटन मुखिया राम मुर्मु ने फीता काट कर किया। नया ट्रांसफार्मर मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने सांसद एवं मुखिया राम मुर्मु का आभार जताया।

मौके पर सदानंद पातर, रामू पातर, गोबिंद गोप, राजा राम पातर,

सुरु गोप, बांका गोप, बालेश्वर पातर, भांदा कर्मकार, ठाकुरदास कर्मकार, बिस्वजीत राणा, सागर मंडल आदि उपस्थित थे।

Related Posts