Regional

झारखंड के लिए मिल का पत्थर साबित होगा मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना: निरल पूर्ति*   *कल कोल्हान की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री के द्वारा दिया जाएगा उनका हक* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित कोल्हान के लाखों महिलाओं को कल सरायकेला खरसावां में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया

सम्मान योजना का तोहफा दिया जाएगा।

यह बातें मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति ने कहा। विधायक ने कहा कि कल का दिन कोल्हान के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, जब एक साथ लाखों महिलाओं के खाते में मंईया सम्मान योजना की राशि जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रमंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के खाते में सीधे राशि भेजी जाएगी।

यह झारखंड सरकार का महत्वपूर्ण योजना में शामिल है। जिसमें महिलाओं को सरकार के द्वारा प्रत्येक माह ₹1000 उनका हक दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी विधानसभा से लाभुक जाएंगे। मझगांव विधानसभा से भी बड़ी संख्या में लाभुक जाने के लिए उत्साहित है।

विधायक ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री की सोच ने झारखंड को बदल दिया है। विकास के नए रास्ते में झारखंड आगे बढ़ रही है। इसमें सब की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सभी को हक झारखंड सरकार दे रही है। युवा, किसान, मजदूर , महिला, वृद्ध, छात्र , खिलाड़ी समेत सभी को उनका हक देने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपरीत परिस्थिति में भी राज्य को जिस प्रकार विकास की गति के साथ आगे लेकर जा रहे हैं, उससे विपक्ष में बैठी भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। आने वाले दिनों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का भी शुरूआत किया जा रहा है। जिससे पंचायत पंचायत में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्या और उनका समाधान ऑन द स्पॉट किया जाएगा।

लगातार तीन साल तक आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम सफल होने के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि झारखंड सरकार के नाम हो गई है। जिसमें लोगों के द्वार पहुंचकर उनका समस्या और समाधान किया जा रहा है।

Related Posts