Regional

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना लाभुको को पावती रसीद देने की मांग को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त को सौपा 24 दिन बीत जाने के बाद भी पावती रसीद नहीं मिला :- सुनील गुप्ता

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत 24 दिन बीत जाने के बावजूद हजारों लाभुको को पावती रसीद अब तक नहीं मिलने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल को पांच सूत्री मांग पत्र सौपा गया है।


सौपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायत के लाभुकों को पावती रसीद जल्द से जल्द देने, लाभुको का आवेदन अस्वीकृत होने पर उसका कारण एवं स्वीकृत होने की विस्तृत जानकारी देने एवं लाभुकों को इससे संबंधित सही जानकारी देने हेतु पदाधिकारी की नियुक्ति करने की मांग मुख्य रूप से शामिल है।


पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना से संबंधित जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत 55 पंचायतो में लगभग 35000 आवेदन जमा हो चुके हैं। लाभुको द्वारा जमा आवेदन पर स्वीकृत और अस्वीकृत कि सही जानकारी हासिल नहीं होने से लाभुकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लाभुक पंचायत भवन तथा प्रखंड विकास कार्यालय की चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। इस कारण लाभुको का जल्द से जल्द पावती रसीद देने की मांग की गई है।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, वार्ड सदस्य सीमा पांडे प्रतिनिधि राजकुमार सिंह,भवनाथ सिह उपस्थित थे।

Related Posts