Regional

मानगो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक, अपर नगर आयुक्त से की गई महत्वपूर्ण चर्चा*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष और जमशेदपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने मानगो क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपर नगर आयुक्त रनजीत लोहरा से मुलाकात की। बैठक में, देवेंद्र सिंह ने पानी की सुचारू आपूर्ति, पोललाइट्स की स्थिति, पाइपलाइन के विस्तार, नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए विशेष अभियान, और कम्युनिटी हॉल तथा मैरिज हॉल के निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पानी सप्लाई के दौरान मोटर खराब होने पर स्पेयर मोटर की व्यवस्था की जाए। अपर नगर आयुक्त रनजीत लोहरा ने विद्युत लाइट्स की स्थिति पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार को लाइट्स की बिलिंग कंपनी की गतिविधियों पर निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह से लेकर पंद्रह दिनों का समय दिया है।

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह, विजय ओझा, उमेश प्रसाद और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

सभी ने मिलकर मांगो क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Posts