National

नई दिल्ली में झारखंड भवन का उद्घाटन आज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताई खुशी**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

नई दिल्ली : कनॉट प्लेस के निकट गुरुद्वारा बंगला साहिब लेन पर स्थित झारखंड भवन का उद्घाटन आज किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे अपने लिए व्यक्तिगत प्रसन्नता का विषय बताया और इसे अपने एक और सपने का सच होने जैसा मानते हैं।

रघुवर दास ने याद दिलाया कि 18 जनवरी 2016 को तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उन्होंने इस भवन का भूमि पूजन किया था।

5606 स्क्वायर मीटर में फैले इस भवन में झारखंड की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई है।

उन्होंने कहा कि यह भवन झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित होगा।

भवन में झारखंड के निवासियों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो उनके कार्यों को आसान बनाएंगी।

Related Posts