Regional

झारखंड के मुखिया को मिलेगा 5 हजार मानदेय, मंत्री इरफान अंसारी के साथ वार्ता के बाद बनी सहमति*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची।झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की हड़ताल खत्म हो गई है। दरअसल पिछले कई दिनों से मुखिया संघ राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा था। लेकिन अब ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मुखिया संघ की वार्ता हो गई है। जिसमें 5 हजार रुपये मानदेय देने पर सहमति बनी है। झारखंड के मुखियाओं को भी बिहार के तर्ज पर मानदेय दिया जाएगा। जल्द ही इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास भेजा जा सकता है। बता दें कि झारखंड के सारे मुखिया बीते 27 अगस्त से हड़ताल पर थे।

Related Posts