Crime

एमजीएम अस्पताल में सिलेंडर गिरने से महिला की मौत, अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गम्हरिया निवासी 50 वर्षीय महिला वैशाली की ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से मौत हो गई। मृतका के बेटे गुरुचरण ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उन्हें बुधवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह करीब चार बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वे बेड से गिर गईं। गिरने के दौरान उन पर ऑक्सीजन सिलेंडर गिर गया, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

 

हालांकि, इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक रविंद्र कुमार ने सफाई देते हुए बताया कि महिला की मौत मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मरीज की स्थिति पहले से ही गंभीर थी और इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सिलेंडर गिरने की घटना के बावजूद महिला की मृत्यु उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण हुई। मृत्यु के बाद परिजन शव को घर लेकर चले गए।

 

इस घटना ने अस्पताल में सुरक्षा मानकों और मरीजों की देखभाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने इस मामले की पूरी जांच की मांग की है।

Related Posts