Politics

रांची: शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, बोले- “यह हादसा नहीं हत्या है”**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची: झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर खोखली घोषणाएं की जा रही हैं। चौहान ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव अब नजदीक है और जिस सरकार ने पांच साल कुछ नहीं किया, अब वे खोखली घोषणाएं कर रहे हैं।”

उन्होंने सरकार की विफलताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, “पिछले पांच सालों में कोई नौकरी नहीं दी गई। पेपर लीक जैसी घटनाएं हुईं, और अब राज्य सरकार घोषणाएं कर रही है। हाल ही में सिपाही की भर्ती निकाली गई, लेकिन फिजिकल टेस्ट सही ढंग से नहीं हुआ। ऐसे मौसम में भर्ती हुई जो जानलेवा साबित हुआ, और इसके कारण 16 नौजवानों की जान चली गई। यह हादसा नहीं, हत्या है।”

चौहान का यह बयान झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला माना जा रहा है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौजवानों की मौत की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।

Related Posts