Regional

सुवर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से घरों में घुसा पानी, गालूडीह बराज और चांडिल डैम के कई गेट खोले गए

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जमशेदपुर और आस-पास के क्षेत्रों में सुवर्णरेखा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण रविवार को आसपास के इलाकों और घरों में पानी घुस गया। रविवार अपराह्न चार बजे तक नदी का जलस्तर 181.73 मीटर तक पहुंच गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

प्रशासन ने स्थिति को काबू में लाने के लिए एक मीटर और आधा मीटर ऊंचाई का रेडियल फाटक खोलकर 305.90 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा। इसके साथ ही चांडिल डैम से 0.40 मीटर ऊंचाई का स्लुइस गेट खोलकर 13.97 क्यूमेक्स पानी चांडिल बांयी मुख्य नहर में छोड़ा गया। कुल मिलाकर, 319.87 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया है।

 

दूसरी ओर, गालूडीह बराज में भी जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए कई गेट खोले गए। 0.30 मीटर और 0.20 मीटर के दो गेट, चार मीटर का एक गेट, और ढाई मीटर ऊंचाई का एक गेट खोला गया। इसके अतिरिक्त, नियमित प्रक्रिया के तहत 1.05 मीटर ऊंचाई के तीन स्लुइस गेट भी खोले गए। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 1059.71 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया।

 

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और पानी के स्तर को नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन नदी के किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Posts