weather report

आज,17 सितंबर को भारतीय समयानुसार 0530 पर आधारित राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या 18 (झारखंड और आसपास के उत्तरी छत्तीसगढ़ पर अवदाब)**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची।झारखंड पर बना गहरा अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और, कमजोर होकर अवदाब के रूप मे में आज, 17 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार 0530 पर झारखंड और आसपास के उत्तरी छत्तीसगढ़ पर अक्षांश 23.6° उत्तर और देशांतर 84.2° पूर्व के पास, डाल्टनगंज (झारखंड) से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, रांची (झारखंड) से लगभग 120 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) से 110 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में और चुर्क (उत्तर प्रदेश) से 160 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। इसके झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने तथा अगले 24 घंटों के दौरान कमजोर होकर एक सुपष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

Related Posts