Regional

राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मूर्ति गार्डेन का उद्घाटन*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा परिकल्पित झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित ‘मूर्ति गार्डेन’ का उद्घाटन शुक्रवार को राज भवन में किया गया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की भी उपस्थिति रही।

इस ‘मूर्ति गार्डेन’ में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के अतिरिक्त झारखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी गया मुंडा, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, नीलांबर-पीतांबर, सिदो- कान्हू, तिलका मांझी, दिवा-किसुन, वीर बुधू भगत के अतिरिक्त परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

*इसके अलावा राष्ट्रपति के राज भवन से प्रस्थान के क्रम में राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया*

गौरतलब है कि अपने दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति 19 सितंबर को रांची पहुंची हैं। वे शुक्रवार को लाह शोध संस्थान, नामकुम में एक कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर सम्मिलित होने आयी हैं।

Related Posts