Regional

विधायक सोनाराम सिंकु ने गरीब महिला को नया जीवन दिया       

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता झारखंड। गुवा शक्ति नगर निवासी 37 वर्षीय रुकमणी तांती अपने घर में गिरने के कारण पैर टूट गया है। लोगों ने उसे गुवा सेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राउरकेला रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा पैर में प्लेट लगाने के लिए कहा गया। जिसका खर्च 30 से 35 हजार आएगा। रुकमणी तांती बहुत ही गरीब और लाचार है,वह रेजा का कार्य कर अपने परिवार का बोझ उठा रहा था।

उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्वाभाविक है कि इतना पैसा उनके लिए देना संभव नहीं था। इस खबर की सुचना मिलते ही जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने तुरंत ही अपने गुवा के कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा और उनके द्वारा इस महिला को आर्थिक मदद दी गई। क्यूंकि वह महिला राउरकेला आईजीएच में भर्ती है।

इसलिए उनके परिवार को उनके घर शक्ति नगर गुवा में यह राशि उनके परिजनों को दी गई। इस दौरान मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो, ज्वाला साहनी, सहित अन्य मौजूद थे।

Related Posts