Crime

चांडिल: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर मजदूर की मौत

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मजदूर कुश महतो (35) की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब कुश महतो सड़क पार कर शौच के लिए जा रहे थे। तभी जमशेदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुश महतो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक के साले मोहन महतो ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे कुश महतो को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुश महतो मानगो में सिविल लाइन का काम करते थे और अपने परिवार का पेट पालने के लिए मजदूरी करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जो इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं।

इस हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है, और स्थानीय लोग दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts