Education

JSSC CGL परीक्षा में धांधली के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू के नेतृत्व में आज सरायकेला मोड़ के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली (पेपर लीक) और सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ किया गया।

जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू ने इस अवसर पर कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता में आई है, तब से झारखंड के युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके सत्ता में आई, लेकिन अब वह केवल अपने वेतन और भत्ते बढ़ाने पर ध्यान दे रही है, जबकि राज्य के युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। तियू ने कहा कि झारखंड के युवाओं का पलायन तेजी से हो रहा है और अब समय आ गया है कि युवा सरकार को जवाब दें। उन्होंने सभी युवाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें भाजपा प्रभारी मनोज कुमार महतो, जेबी तुबिद, गीता बालमूचू, लालमनी पूर्ति, सतीश पूरी, अनूप सुल्तानिया, दिनेश चंद्र नंदी, राकेश बबलू शर्मा, पवन शर्मा, अनंत सयनम, नवीन गुप्ता, चंदन झा, रूप दास, दुर्गावती बोईपाई, हेमंत केसरी, सिकंदर सुंडी, विपिन लागुरी, पिंटू प्रसाद, जय किशन बिरूली, अनिल बिरूली, रामानुज शर्मा, नीरज पांडे, मुकेश दास, द्वारिका शर्मा, गंगा कारवां, हेमंती विश्वकर्मा और अंगद साव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने असंतोष और नाराजगी को जाहिर किया, और सरकार को युवा हितों की अनदेखी पर कड़ा संदेश देने का प्रयास किया।

Related Posts