Crime

बाईक के ठोकर से हाटगम्हरिया निवासी की मृत्यु

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड :हाटगम्हरिया – जैंतगढ़ मुख्य मार्ग कासिम बाजार के सामने शुक्रवार की देर संध्या सड़क दुर्घटना का शिकार होने से पवन कुमार साव नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार साव कासिरा बाजार से होते हुए पैदल घर की ओर जा रहे थे तभी अज्ञात बाईक ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में पवन कुमार साव बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंश पहुंची। घटना स्थल पर हाटगम्हरिया पुलिस भी पहुंची व बुरी तरह से घायल पवन कुमार साव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर लायी। यहां चिकित्सक ने प्रारम्भिक जांच में पवन कुमार सिंह को मृत्त घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मृत्तक के परिजन का रो – रो कर बुरा हाल है। चिकित्सक से मिली जानकारी के दौरान पवन का दोनो पैर टुट गया और सर के पिछे गम्भीर चोट लगी थी।

Related Posts