Regional

जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप व्हील्स कंपनी में हादसा: कर्मचारी की मौत, अधिकारियों पर अस्पताल में छोड़कर भागने का आरोप, गेट जाम कर हंगामा

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप व्हील्स कंपनी में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारी को गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, लेकिन वहां कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी उसे छोड़कर भाग गए।

इस घटना ने कर्मचारियों और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। गुस्साए लोगों ने कंपनी के गेट पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी की लापरवाही के कारण इस हादसे में कर्मचारी की जान गई और फिर उसे उचित इलाज भी नहीं दिलाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है। गेट जाम होने के कारण कंपनी में कामकाज ठप हो गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों की नाराजगी को देखते हुए स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

प्रदर्शनकारी लगातार कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts