Crime

_10 साल से भारत में अवैध तरीके से रह रहा था पाकिस्तानी शख्स, पत्नी संग परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार_*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

बेंगलुरु। बेंगलुरु में फर्जी पहचान के साथ अवैध रूप से छह साल से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को परिवार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। अबतक की जांच में सामने आया है कि उसकी पत्नी बांग्लादेश की है और वह पहले ढाका में रह रहे थे,जहां दोनों ने शादी कर ली थी। वे 2014 में दिल्ली आए थे और बाद में 2018 में बेंगलुरु शिफ्ट कर गए।

गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोग उसके ससुराल वाले हैं। रविवार को बेंगलुरु में की गई छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में केस दर्ज कर चारों से पूछताछ की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में उसके नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

फर्जी नाम से बनवाए थे दस्तावेज

 

चारों किराए के मकान में जिगनी इलाके में रह रहे थे। उन्होंने फर्जी नाम से दस्तावेज बनवा रखे थे। उनके मकान से क्या मिला इस संबंध में पूछे जाने पर अधिकारी ने जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा इसका पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यहां क्यों आए हैं। वह यहां एक रेस्त्रां भी संचालित कर रहे थे।

Related Posts