Regional

कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनी

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।चाईबासा के कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय, जगन्नाथपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी का जयंती धूमधाम से मनाया गया।
जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु और प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।


विधायक सोनाराम सिंकु ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक है। सत्य, अहिंसा, शांति और समानता जैसे उनके विचारों को आज चुनौती दी जा रही है,

लेकिन हम सभी बापू द्वारा सिखाए गए मूल्यों का पालन करके इसके लिए लड़ रहे हैं।लाल बहादुर शास्त्री जी 1964 से 1966 तक भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री रहे हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में कई क्रांतिकारी परिवर्तनकारी नीतियों को लागू किया। जिसका मिसाल आज भी दिया जाता है। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, बिपिन लागुरी, सुरज मुखी, रंजन गोप ने संबोधित किया।

मौके पर आफताब आलम, संतोष नाग, मथुरा लागुरी, शाहरूख अली, सुरज चांपिया, सरफराज आलम, किंगसन सिंकु, बबलु गोप, हरिश पान, सुखलाल बोबोंगा, महेंद्र तिरिया आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related Posts