Regional

कमारहातु खदान तालाब पहुंचे जिला मत्स्य पदाधिकारी, मछलियों को चारा खिलाने के गुर सिखाए

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।चाईबासा में जिला मत्स्य पदाधिकारी नवीन कुमार और मत्स्य पालन प्रशिक्षक आकाश कुमार ने सदर प्रखंड के कमारहातु खदान तालाब का दौरा किया, जहां केज सिस्टम से मछलियों का पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों को मछलियों के बेहतर उत्पादन के लिए सही तरीके से चारा खिलाने के सुझाव दिए और आमदनी बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर भी बताए।

पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि मछली पालन से समिति के प्रत्येक सदस्य को अच्छी आमदनी प्राप्त हो, इसके लिए चारा खिलाने की विधि को बेहतर करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उचित समय और सही मात्रा में चारा देने से मछलियों की सेहत और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे मत्स्य पालन में लाभ बढ़ सकता है।

इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुरजा देवगम, कोषाध्यक्ष सोमय देवगम और अन्य प्रमुख सदस्य, जैसे दीनबंधु देवगम, राजेश देवगम, नारायण देवगम, और कोलाय देवगम भी उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम का लाभ उठाया और मछली पालन के नए तरीकों की जानकारी प्राप्त की।

Related Posts