Regional

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रांची में कराटे बेल्ट ग्रेडेशन संपन्न

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची: शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कराटे बेल्ट ग्रेडेशन का आयोजन किया गया, जिसमें कराटे की विभिन्न ग्रेडिंग का परीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ। प्रथम चरण अरबिंदो सोसाइटी कराटे सेंटर, देवी मंडप रोड, रातु रोड, रांची में और द्वितीय चरण डोरंडा कॉलेज कराटे सेंटर, डोरंडा, रांची में आयोजित हुआ।

बेल्ट ग्रेडेशन में शोतोकान कराटे फेडरेशन (शोकफ) के 317 कराटे कारों ने भाग लिया। ग्रेडेशन का नेतृत्व मुख्य प्रशिक्षक एवं मुख्य तकनीकी निदेशक हांसी मानस सिन्हा (ब्लैक बेल्ट 8वीं डान) ने किया। इस ग्रेडेशन में बेसिक, काता और कुमिते के विभिन्न पहलुओं का परीक्षण किया गया, जिसमें कराटे की बुनियादी तकनीकों के साथ-साथ मुकाबला कला का भी प्रदर्शन किया गया।

इस आयोजन में शिहान रंजीत मेहता, शिहान संजय मिश्रा, शिहान राज किशोर, सेंसाई बबलू कुमार, सेंसाई नंद किशोर महतो, सेंसाई अमर वर्मा और संगीता ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ग्रेडेशन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष तौर पर पहचान प्रदान की गई।

श्री अरबिंदो सोसाइटी कराटे सेंटर में व्हाइट बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक के ग्रेडेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटेकारों को बेस्ट का खिताब दिया गया। उन्हें श्री अरबिंदो सोसाइटी हेसल ब्रांच के सचिव रमेश भाई और हांसी मानस सिन्हा ने मेडल देकर सम्मानित किया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में दीपा कुमारी, गौरव कुमार यादव, शांभवी राज, आर्यन कुमार लोहार, श्रेया चौधरी, आशीष, अपूर्वा राज झा, निधि कुमारी केशरी, विकास पाहन, त्रिस्ता बनर्जी, आयन शर्मा, दीप लक्ष्मी प्रजापति, वैदेही मिश्रा, कोयल सेन और श्रेया सिंह शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल कराटे में दक्षता बढ़ाना था, बल्कि कराटेकारों को अनुशासन, आत्मरक्षा, और आत्म-निर्भरता के गुण भी सिखाना था।

Related Posts