Regional

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तृतीय किस्त (अक्टूबर-2024) वितरण हत्तांतरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: आज पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित पिल्लई हाल सभागार में माननीय मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) और परिवहन विभाग झारखंड सरकार दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तृतीय किस्त (अक्टूबर-2024) वितरण हत्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) और परिवहन विभाग झारखंड सरकार दीपक बिरुवा ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के माता,बहनों के लिए दृढ़ संकल्पित है इसी का नतीजा है कि अब तक राज्य के 48 लाख महिलाओं को महिला सम्मान योजना से अच्छादित करने का सरकार का प्रयास सफल रहा है और भी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

जब महिलाएं शिक्षित होंगे परिवार और समाज शिक्षित होगा महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी होंगे तभी पूरा परिवार स्वावलंबी बनेगा। इस योजना को बेहतर तरीके से राज्य में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का प्रयास प्रशंसनीय है।

आने वाले दिनों में पूरे झारखंड का विकास हो गांव का परिवेश में सुधार हो इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री दृढ़ संकल्पित है, जब तक गांव का विकास नहीं होगा राज्य का विकास होना संभव नहीं है। राज्य सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध हैं।

आज पश्चिम सिंहभूम जिले के लाभुकों के बीच झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त” में 192537 लाभुकों के खाते में कुल 19,25,37000 (उन्नीस करोड़,पच्चीस लाख, सैंतीस हजार रुपए)की राशि का हस्तांतरण किया गया।

आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय विधायक चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र सुखराम उरांव, जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, प्रशिक्षु आईएएस अर्णव मिश्रा, ITDA डायरेक्टर जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा , सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा खुशेंद्र सोनकेशरी, डीपीएम JLSPS उपस्थित रहे।

Related Posts