Crime

बोकारो के सेक्टर 4 में कमरे में ताला लगाकर बंधक बनी महिला को रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: एक तरफ नवरात्रि को लेकर मां दुर्गा के नारी शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जा रही है वही दूसरी तरफ बोकारो में एक ऐसी घटना सामने आई जिसमे नारी पर अत्याचार की हर जुल्मों सितम को पार कर दिया है। जहां एक महिला को महीनो से ससुराल पक्ष के द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था और खाना भी नहीं दिया जा रहा था। मौके पर पुलिस पहुंचकर कैद महिला को ताला तोड़कर उसे छुड़ाया गया। घटना बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 ई की है।

बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 ई के आवास संख्या 1112 में घर के बाहर बने 6/6 की छोटी सी बनी आउट हाउस में बंद कर बाहर से ताला लगा कर एक महिला को महीनो से बंधक बना कर रखा गया था जब इसकी सूचना एक समाजसेवी महिला को मिली जिसके बाद इसकी जानकारी सिटी डीएसपी अलोक रंजन को दी गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सेक्टर 4 थाना और महिला थाना को उक्त महिला को रेस्क्यू करने और बंधक से निजात दिलाने का निर्देश दिए। पुलिस दलबल के साथ उक्त आवास में पहुंची जहां महिला अपने ससुराल में बंधक बनी हुई थी।

महिला को जब आवाज दिया गया तो वो काफी डरी सहमी हुई थी जहां बार बार आवाज देने के बाद ये अस्वस्थ किया गया की उसकी मदद को पुलिस आई है तब जाकर काफी देर के बाद महिला सामने आई जहां देखने से लग रहा था की बंधक बनी महिला कई दिनों से खाना नही खाई है जिससे वो कमजोर हो गई है। पुलिस ने जैसे जैसे तहकीकात किया तो पता चला की उसके पति की दो शादी हुई है

और बंधक बनी महिला पहली पत्नी है इसके बौजूद घरवालों ने लड़के का दूसरी शादी कर दिया। महिला का पति मूकबधिर है और सुन भी नही सकता है और दूसरी शादी की हुई पत्नी का भी यही हाल है। पुलिस जब पहुंची तो महिला का पति कही गया हुआ था और उसकी मां घर पर थी जो घर के बाहर बने दुकान में बैठी थी और दुकान चला रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला से चाभी मांगी नही मिलने पर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर बंधक बनी महिला को बाहर निकाला गया।

पीड़ित महिला ने सारी आपबीती सुनाते हुए सारी घटना की जानकारी देते हुए बोली की दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पति भी उसे मारता और पिटता है और घर के अंदर कई महीनों से बंधक बनाकर रखा है । उन्होंने कहा की खाना भी नहीं देता था और कभी कभार खाना मिल जाता था। इस घटना के बाद पुलिस ने जहां बंधक बनी महिला को छुड़ाकर अपने साथ ले गई वही आरोपी पति को भी पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने कहा की बंधक बनी महिला को छुड़ा लिया गया है आगे की करवाई की जाएगी।

Related Posts