Regional

महिलाओं ने सिंदूर खेल नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड ।गुवा के सात स्थानों पर हो रहे दुर्गा पूजा के विजयदशमी पर महिलाओं ने सिंदूर खेल नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई। सात स्थानों में कल्याण नगर दुर्गा पूजा, विवेक नगर दुर्गा पूजा, बिरसानगर दुर्गा पूजा, रामनगर दुर्गा पूजा, कैलाश नगर दुर्गा पूजा, नुईया गांव स्थित रुंगटा कैंप दुर्गा पूजा तथा हिरजीहाटिंग दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला।

इस दौरान महिलाएं मां दुर्गा के प्रतिमा पर सिंदूर लगाकर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा को निमंत्रण दिया और कहा कि मां आबार आसबें।

मां दुर्गा को विदाई करते हुए सभी महिलाएं की आंखें नम हो गई थी।

दूसरी ओर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा को लोगों को बधाई देते देखा गया ।

 

Related Posts