Crime

चाईबासा: तेज रफ्तार हाइवा ने पति-पत्नी को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: चाईबासा के बिहारी क्लब के पास रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन की तेज रफ्तार हाइवा ने एक दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया, जिसमें पति-पत्नी को रौंद दिया। इस दुर्घटना में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस हादसे का मुख्य कारण दिन में नो एंट्री नियम में दी गई छूट है, जिसके चलते भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिल गई थी। बताया गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्णय के कारण इन बड़े वाहनों को दिन में भी शहर में चलने की इजाजत दी गई, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ और भारी वाहन शहर के भीतर तेज रफ्तार में दौड़ते देखे गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी छूट के चलते शहर में बढ़ते हुए हादसे आम होते जा रहे हैं। इस निर्णय के कारण ही आज एक व्यक्ति की जान चली गई और उसकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर दिन के समय सख्त प्रतिबंध लगाए जाएं और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन क्यों नहीं हो रहा। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Posts