Regional

दीपावली के उपलक्ष्य पर 01 नवंबर को सेमरडीह में आयोजित होगी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम: हुसैन अंसारी(अध्यक्ष )

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:लोहरदगा में युवा प्रगति झनकार सेमरडीह खरकी पंचायत के तत्वावधान में आगामी दीपावली के उपलक्ष्य पर 01 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को रात्रि में सेमरडीह जतरा टांड़ में भव्य तरीके से सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सेमरडीह स्कूल के समीप बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी गोवर्धन प्रजापति ने किया। बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत खरकी क्षेत्र वासियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर हुसैन अंसारी और महासचिव प्रकाश नायक को बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष अनिल भगत, अर्जुन कच्छप, अशोक कुजूर, छोटू राजा और राजू उरांव को बनाया गया।

जबकि सचिव के पद पर बजरंग गोप, अबुजफर इकबाल, तेवारी भगत, बाबूलाल नगेसिया, मुन्ना माइकल एवं कोषाध्यक्ष पद पर संतोष मांझी व नसीम अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह सह सचिव पद पर ओमप्रकाश साहू, नागेश्वर सिंह, उमेश यादव, चंदेश्वर टाना भगत, देवधन नायक को बनाया गया। साथ ही संरक्षक के पद पर मुखिया चांदमनी उरांव, पंचायत समिति सदस्य मुसर्रत नाज, उप मुखिया सुनीता उरांव, सभी वार्ड सदस्य, सभी ग्राम प्रधान, सभी पाहन और पुजार के अलावा पूर्व प्रमुख मुनीलाल उरांव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अबुशमा प्रवेज, गोवर्धन प्रजापति, डॉ पप्पू कुमार, मुन्ना टाना भगत, पूर्व पाहन एतवा भगत, पूर्व पुजार विनोद उरांव, जीतेंद्र साहू, लक्ष्मण टाना भगत, पंचम नगेसिया, मास्टर आशीष कुजूर, खुदी मांझी, मास्टर गोपाल भगत,सीताराम भगत, मंगल टाना भगत, नंदन महतो, ललन नायक, रामदयाल उरांव, केंवरा सिंह, जतरू महली, गायक रघु जी, गुलाम बिरहोर, करमदयाल लोहरा, नागेंद्र यादव, योगेन्द्र सिंह, बहादुर कच्छप, फिलीप टोप्पो, जयमन गोप, भूषण भगत, लालू भगत, बसंत तुरी, जम्हीर अंसारी, कैलाश साहू, अली अंसारी, बलकू लोहरा, फुलसहाय भगत, नासीर अंसारी, सुधन भगत, तेवारी उरांव, महावीर उरांव को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी एक्टिव सदस्य के रूप में सेमरडीह गांव के युवाओं के अलावा पूरे खरकी पंचायत के प्रत्येक गांव और टोला मुहल्ला से 10 युवाओं को कार्यक्रम की सफलता हेतु जिम्मेदारी दी गई है।

 

इन दिग्गज कलाकारों की टीम का रहेगा जलवा।

 

 

सेमरडीह में आयोजित नागपुरी आर्केस्ट्रा बैंड कार्यक्रम में मास्टर धनेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य रूप से झारखंड के प्रसिद्ध नागपुरी गायक मजबूल खान, निशा कुमारी, बिंदेश्वरी देवी, लीजा ललिता, पूजा विश्वकर्मा, मंगल और आशीष उर्फ कटप्पा के द्वारा अपने सुरीली आवाज से समां बांधेंगे।‌ वहीं मशहूर डांसर तान्या सिंह, वंदना रानी, मुस्कान व अन्य के द्वारा अपनी बेहतरीन अदाकारी को प्रस्तुत किया जाएगा।

इधर कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष हुसैन अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक नागपुरी आर्केस्ट्रा बैंड कार्यक्रम सह मेला प्रोग्राम में झारखंड के स्टार सिंगर मास्टर धनेश कुमार के नेतृत्व में डीके म्यूजिकल्स नागपुरी आर्केस्ट्रा बैंड ग्रुप झारखंड के कलाकारों द्वारा सेमरडीह छेछरा नवाडीह मैदान स्थित जतरा टांड़ में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक नागपुरी प्रोग्राम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Posts