Politics

झारखंड पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

 

 

20 सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची,: झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी. पार्टी झारखंड की जल,जंगल जमीन की रक्षा के लिए हमेशा आगे रही है . इस मौके पर उन्होंने चुनाव के पहले लिस्ट पांच विधानसभा के लिए जारी की.

उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों में संसदीय दल की बैठक के बाद बाकी बचे हुए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी. झारखंड के बाकी सीटों पर समान विचारधारा वाले पार्टियों को समर्थन झारखंड पार्टी देगी और एक थर्ड फ्रंट का गठन किया गठन किया जाएग.

हम आगे की लड़ाई लड़ेंगे और झारखंड में अपनी सरकार बनाएंगे.इस मौक़े पर प्रधान महासचिव अशोक भगत, कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान, पार्टी की उपाध्यक्ष अर्पण हंस, तमाड़ से उम्मीदवार राजकुमार मुंडा,केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता आनंद पॉल तिर्की और चुनाव संसदीय बोर्ड के सदस्य मौजूद थे.

Related Posts