Politics

पोटका विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी डॉ. मीरा मुंडा का परिचय

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड। पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका विधानसभा से प्रत्याशी डॉ. मीरा मुंडा, झारखंड के तीन बार के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं। उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

मीरा मुंडा पिछले 30 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने समाजसेवा में विशेष योगदान दिया है और महिलाओं, बच्चों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए काम किया है। वे नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के प्रति समर्पित हैं और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर मुखर रही हैं।

राजनीति में भी मीरा मुंडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 1999 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की और तब से पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। मीरा मुंडा ने अपने पति अर्जुन मुंडा के साथ राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई है और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

 

पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी के रूप में मीरा मुंडा ने अपने अनुभव और सेवा भाव के साथ क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है।

उनका उद्देश्य पोटका क्षेत्र के लोगों के जीवनस्तर में सुधार लाना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।

 

वहीं भाजपा के पूर्व विधायक मेनका सरदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें टिकट नहीं मिलने से वह नाराज थी।

Related Posts