Politics

टिकट मिलते मैदान में उतरी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास, वरीय नेताओं से लिया आशीर्वाद,चुनावी तैयारियों का किया शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव समेत कई नेताओं ने दिया जीत का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है, और प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमशेदपुर पूर्वी, पोटका समेत राज्य की 66 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में, जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी घोषित होते ही पूर्णिमा दास ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी चुनावी तैयारियों का शुभारंभ कर दिया है।शनिवार को टिकट मिलते ही रविवार से चुनावी दौरे पर निकल पड़ी।

रविवार को, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने जमशेदपुर महानगर के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, अचिंतम दास, लालचंद सिंह समेत कई प्रमुख भाजपा नेताओं से व्यक्तिगत रूप से उनके घर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की शुभकामनाएँ दीं। विशेष रूप से, अपने ससुर सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के घोर विरोधी भाजपा नेता अभय सिंह की माताजी से मिलने पहुंची।

यहां पूर्णिमा को शगुन भेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया, जिसे पूर्णिमा ने भावुकतापूर्ण ढंग से स्वीकार किया। उन्होंने इस आशीर्वाद को अपनी जीत की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह क्षण उनके लिए बेहद खास और प्रेरणादायक है।

इस दौरान पूर्णिमा दास के साथ भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जो उनकी उम्मीदवारी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर गहरा उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया, जो आगामी चुनाव में भाजपा की मजबूती को दर्शाता है।

भाजपा की इस सक्रियता और पूर्णिमा दास की प्रभावशाली शुरुआत से यह साफ हो रहा है कि पार्टी ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर जीत के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है। विधानसभा चुनाव में दास का यह प्रयास और वरीय नेताओं का आशीर्वाद निश्चित रूप से उन्हें मजबूती प्रदान करेगा।

Related Posts