Politics

भाजपा की बूथ स्तर कमिटी की बैठक: मीरा मुंडा के खिलाफ स्थानीय नेताओं का विरोध*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पोटका में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, जुड़ी में भाजपा की बूथ स्तर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें मीरा मुंडा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के भीतर मीरा मुंडा को बदलने की मांग की, अन्यथा किसी अन्य उम्मीदवार को खड़ा करने का निर्णय लिया।

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रवक्ता होपना महाली की अगुवाई में बैठक में कई नेता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने “मीरा मुंडा वापस जाओ” के नारे लगाए, स्थानीय नेताओं का टिकट देने की मांग पर जोर दिया।

हालांकि मीरा मुंडा ने नाराज पूर्व विधायक मेनका सरदार को मना लिया है। इसके बाद भी विरोध जारी है। ज्ञात हो कि मीरा मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं और वे पोटका में भाजपा के कार्यक्रम में सर्किय नहीं रही है।

इससे स्थानीय भाजपा समर्थक मीरा मुंडा को बाहरी प्रत्याशी बता कर विरोध कर रहे हैं।

Related Posts