Politics

जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास का चुनावी अभियान तेज, वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और व्यापक समर्थन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जमशेदपुर में झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, और इसी के साथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास का चुनावी अभियान भी गति पकड़ चुका है। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है, और उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से न केवल आशीर्वाद बल्कि पूर्ण समर्थन भी मिल रहा है, जो उनके चुनावी सफर को और मजबूत कर रहा है।

सोमवार को पूर्णिमा दास ने भाजपा और आजसू पार्टी के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आजसू के वरिष्ठ नेता और सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, और पूर्व डीएसपी कमल किशोर ने पूर्णिमा दास को चुनावी संघर्ष में मार्गदर्शन देते हुए जीत का आशीर्वाद दिया। इन नेताओं ने भरोसा जताया कि उनका नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और जनता को सुशासन प्रदान करेगा।

टेल्को क्षेत्र से भी पूर्णिमा दास को महत्वपूर्ण समर्थन मिला। टेल्को वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर.के. सिंह और यूनियन के अन्य प्रमुख नेताओं ने उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया। इन नेताओं ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर पूर्वी सीट पर भाजपा का परचम लहराने का समय आ गया है और क्षेत्र की जनता भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों के साथ खड़ी है।

पूर्णिमा दास ने अपने चुनावी अभियान के दौरान कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि राज्य में स्थिरता, विकास और सुशासन को पुनर्स्थापित किया जाए, और यह केवल भाजपा के सशक्त नेतृत्व में ही संभव है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता ने पिछले पांच सालों में हेमंत सरकार के कुशासन का सामना किया है, और अब वह बदलाव चाहती है।

पूर्णिमा दास ने यह भी कहा कि उनका अभियान केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था और विचारधारा के बदलाव के लिए है। भाजपा ने हमेशा झारखंड के विकास को प्राथमिकता दी है, और अब यह समय आ गया है कि राज्य को एक नई दिशा में आगे बढ़ाया जाए।

भाजपा प्रत्याशी के इस अभियान में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, और जनता तक यह संदेश पहुंचा रहे हैं कि भाजपा ही झारखंड को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्ति दिला सकती है।

इस दौरान पूर्णिमा दास के साथ भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जो क्षेत्र में जनसमर्थन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Posts