weather report

चक्रवाती तूफान “दाना” के कारण कई ट्रेनें रद्द

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची।संभावित चक्रवाती तूफान “दाना” के खतरे को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। चक्रवात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा करने वाली ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो और किसी भी आपदा से बचा जा सके।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची निम्नलिखित है:

1. ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी (वाया मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी (वाया मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 18452 पूरी – हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

5. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद गरीबरथ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

6. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर गरीबरथ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

7. ट्रेन संख्या 12875 पूरी – आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान अपनी योजना को अपडेट रखें और रेलवे की ओर से जारी की गई जानकारी का पालन करें।

Related Posts