आर्म्स खपाने से पहले ही तस्कर चढ़े लोहरदगा पुलिस के हत्थे, पांच हथियार व 82 पीस जिंदा गोली जब्त, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची : विधानसभा चुनाव से पूर्व लोहरदगा पुलिस ने हथियार तस्करी से पूर्व दो तस्करों को रंगेहांथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में रांची के इटकी निवासी कुंदन गोप उर्फ लंगड़ा और चिरंजीव कृष्णा शामिल है। इनलोगों के पास से पुलिस ने 5 पांच हथियार व 82 पीस जिंदा गोली जब्त किया है।
उक्त जानकारी लोहरदगा एसपी हिरश बिन जमा ने दी। उन्होंने कहा कि हथियार तस्करों के जमगाई रोड से होते हुए सप्लाई की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसआईटी का गठन कर छापेमारी शुरु हुई।
इस दौरान भंडरा थाना की पुलिस ने पंडरिया में आम बगान के पास से दोनों युवकों को रंगेहांथ पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने गिरोह के बाकि सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया है। पुलिस जल्द उनलोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगी।