Regional

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुण्डी में दीपोत्सव एवं छठ पर्व पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुण्डी में दीपोत्सव और छठ पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दीपावली के इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच रचनात्मकता और कलात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

इनमें गणेश-लक्ष्मी मूर्ति और दीप निर्माण, रंगोली, फूल-पत्तों से तोरण बनाना, पूजा की थाली सजाना, दीवाली घर निर्माण और कुट के दीप बनाकर रंग भरने की प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

मूर्तिकला प्रतियोगिता में संध्या नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियंका घोष दूसरे स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार, रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में पूनम सिंह सरदार और सीनियर ग्रुप में अन्नु कुमारी प्रथम रहीं।

तोरण बनाने की प्रतियोगिता में केशव पोद्दार को प्रथम स्थान मिला। पूजा की थाली सजाने में रणबीर राउत ने बाजी मारी।

दिवाली घर बनाने की प्रतियोगिता में सुनीता चंपिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

फूल-पत्तों से रंगोली बनाने में हंसिका संपूरिया ने पहला स्थान हासिल किया।

विद्यालय की गुरुमा ने सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Posts