Politics

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र किया जारी

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया और राज्य में भाजपा की योजनाओं को जनता के सामने रखा। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर तीखा हमला किया। अमित शाह ने कहा, “हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री मोदी से 1 लाख करोड़ का हिसाब मांग रहे थे। मैं हिसाब लेकर आया हूं, अगर हिम्मत है तो इसका जवाब झारखंड की जनता दीजिए।”

अमित शाह ने कहा कि जिस कांग्रेस और लालू प्रसाद की गोद में हेमंत सोरेन बैठे हैं, उनकी यूपीए सरकार ने 2004 से 2014 तक झारखंड को केवल 84 हजार करोड़ रुपये दिए थे। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से 2024 के बीच झारखंड को 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने झारखंड की तरक्की के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं और राज्य के विकास को नई दिशा दी है।

अमित शाह ने झारखंड की जनता से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें, ताकि राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सके। संकल्प पत्र में राज्य के विकास,

रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं, जिन्हें भाजपा सत्ता में आने पर लागू करेगी।

Related Posts