Regional

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, की मंदिरों में पूजा अर्चना                       

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।गुवा में कार्तिक पुर्णिमा स्नान पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। अहले सुबह 4 बजे से कारो नदी कुसुम घाट में डुबकी लगाने को लेकर श्रद्धालुओ का सैलाब देखने को मिला। इस दौरान ओड़िया समुदाय के लोगों ने “आ का मा बोई, गुवा पानो थोई, मासोको धोरमो मोर गुवा पानो तोर “बोईतो बंदना गीत गा कर केला के गाछ के छिलके से बनी नाव को कारो नदी में प्रवाहित किया।

सुबह 4 बजे से ही पुजा करने के लिए देवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मान्यता है की इस दिन देवता स्नान करने के लिए पृथ्वी लोक में आते है।

जिसे देव दीपावली के रुप में भी लोग मनाते हैं। गुवा के विवेक नगर 2 एवं कारोकुंज में कार्तिक भगवान के प्रतिमा स्थापित कर लोग पूजा करते नज़र आए।

Related Posts