खालसा क्लब ने संगत की सेवा की

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।जमशेदपुर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सोनारी से निकले विशाल नगर कीर्तन में शामिल संगत की सेवा खालसा क्लब बिस्टुपुर की ओर से की गई।
क्लब के ट्रस्टी सरदार संता सिंह सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार हरमिंदर सिंह मिंदी, प्रधान भगवंत सिंह रूबी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की अगवानी की और शुकराना अदा किया।
स्कूली बच्चों, स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों, कीर्तनी जत्थे और श्रद्धालुओं को चाय, पानी और चूड़ा पैकेट की सेवा की गई।
सचिव कुलविंदर सिंह, ऑडिटर गुरमीत सिंह लाडी, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह नवनीत, सरबजीत सिंह लाली, नेहाल सिंह, मनजीत सिंह, सरबजीत सिंह, एचएस बेदी, बलबीर सिंह गिल, अमरपाल सिंह आदि ने सेवा की