बारात में शामिल निरेन भकत की हार्टअटैक से मौत, परिवार में शोक की लहर
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका प्रखंड की कालिकापुर पंचायत के मातकमडीह निवासी निरेन भकत (55) का रविवार देर रात हार्टअटैक से निधन हो गया। वह अपने बड़े बेटे की शादी के लिए बारात लेकर जमशेदपुर के गोविंदपुर गए थे। शादी की रस्मों के दौरान उन्होंने असहज महसूस किया, जिसके बाद वे मातकमडीह लौट आए।
स्थिति गंभीर होने पर परिवार ने उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया, लेकिन भोर के करीब तीन बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निरेन भकत अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
सोमवार की सुबह जब उनका पुत्र दुल्हन लेकर घर लौटा, तो उसे पिता के निधन की खबर मिली। इस हृदयविदारक घटना ने विवाह के माहौल को शोक में बदल दिया।
शिक्षक संघ और गांव के लोगों ने निरेन भकत के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।