पश्चिम बंगाल से आलू निर्यात पर रोक: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची।पश्चिम बंगाल से आलू के निर्यात पर रोक के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव अलका तिवारी को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
समस्या का समाधान जल्द
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से बात की। मनोज पंत ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक समिति बनाकर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
किसानों और व्यापारियों को राहत की उम्मीद
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद झारखंड के किसानों और व्यापारियों को जल्द राहत मिलने की संभावना है।
इस कदम से आलू व्यापार प्रभावित होने से बच सकेगा और राज्य के आर्थिक हित सुरक्षित रहेंगे।