Crime

_बहूओं ने सास की पीट पीट कर की हत्या थाने में मामला दर्ज पुलिस कर रही अनुसंधान*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चतरा में जमीनी विवाद में बघमुंडी गांव में अपने ही सास को बड़ी और छोटी बहू ने लाठी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाली बड़ी बहू बबीता देवी पति हीरामन दांगी और छोटी बहू संगीता देवी पति संजय दांगी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। इस संबंध में मृतका के मंझले पुत्र नागेश्वर दांगी ने इटखोरी थाने में हत्याकांड का अंजाम देने वाली बबीता देवी और संगीता देवी के विरोध अपनी मां भीखनी देवी की हत्या करने संबंधित मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने103/24 भारतीय दंड प्रक्रिया विधान के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी बहू की खोजबीन में जुट गई है। दोनों हत्यारी बहुएं घर छोड़कर फरार चल रही हैं।

दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि मंगलवार सुबह बड़की बहू बबीता देवी और छोटी बहू संगीता देवी घर के बगल के खेत में गेहूं लगवाने के लिए ट्रैक्टर से हल जुतवा रही थी। इसी दौरान सास भीखनी देवी उसे मना करने गई। इसी बात को लेकर बबीता देवी और संगीता देवी ने उन्हें लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। घायल अवस्था में भीखनी देवी को इटखोरी अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान बक्सा पुल के पास उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

फिर बाद में इटखोरी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। अंत में पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार के लिए पुत्र नागेश्वर दांगी को सुपुर्द कर दिया है।

शव का अंतिम संस्कार भी हो गया। थाना के एसआई विजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी बहू घर छोड़कर फरार है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts