अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा के निधन पर कुटुंब और मित्र भोज का आयोजन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:जमशेदपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा के निधन पर शनिवार को घोड़ाबांदा स्थित उनके आवास पर कुटुंब भोज और मित्र भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किए।
महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति
कुटुंब भोज में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और मधु कोड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और विधायक सरयू राय सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
इसके अलावा पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, गीता कोड़ा, आभा महतो, पूर्व विधायक अनंत ओझा, मेनका सरदार, गंगोत्री कुजुर, लक्ष्मण टुडू, सूर्य सिंह बेसरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, शिवशंकर सिंह, काली शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व विधायक बड़कुवर गगराई और भानुप्रताप शाही भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
परिवार ने आगंतुकों का स्वागत किया
अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आगंतुकों का स्वागत किया और शोक संवेदनाएं स्वीकार कीं। श्रद्धांजलि सभा में समाज के हर वर्ग से आए लोगों ने दिवंगत भीमसेन मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।