महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।जमशेदपुर में झारखंड विधानसभा में महिला एवं बाल विकास समिति की विभागीय बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवश्यक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति कल्पना मुर्मू सोरेन ने की, जिसमें भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और उनके प्रभाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और इनके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। समिति ने इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों और सुझावों पर जोर दिया।
इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को और अधिक सशक्त बनाना और उनके लाभ को जरूरतमंदों तक प्रभावी रूप से पहुं Bubuचाना था।