Regional

जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर झा का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:जमशेदपुर कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर झा का टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रभाकर झा मुख्य रूप से सिविल, क्रिमिनल एवं टैक्स मामलों की प्रैक्टिस करते थे और अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठित अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। वे 10 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती थे, जहां वे इलाजरत थे। 55 वर्ष की उम्र में उनका निधन अधिवक्ता समाज के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

 

वे जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में निवास करते थे और अपने मिलनसार स्वभाव एवं कानूनी दक्षता के कारण अधिवक्ता समुदाय में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर सुनकर कई अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को सांत्वना दी।

उनका अंतिम संस्कार आदित्यपुर स्थित श्मशान घाट में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं परिचितों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Related Posts