रांची से 1500 जनजातीय श्रद्धालु महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना
न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची। महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन से विशेष महाकुंभ ट्रेन द्वारा 1500 जनजातीय श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। यह यात्रा वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित की गई।
रवानगी के अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
श्रद्धालुओं ने उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इतनी बड़ी संख्या में जनजातीय भाई-बहनों की महाकुंभ यात्रा भारत की समृद्ध विरासत और आस्था का प्रतीक मानी जा रही है।
इस मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत प्रचार प्रमुख सुनील सिंह, सुशील मरांडी, संदीप उरांव, सोमा उरांव, मेघा उरांव, सुदान मुंडा,
हिंदुआ उरांव, अंजलि लकड़ा, संगीता लकड़ा, सुलेखा कुमारी, सुजाता मुंडा, सन्नी उरांव, लाला उरांव और राजू उरांव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।