Regional

राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘विधान से समाधान’ कार्यक्रम का आयोजन* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चाईबासा में राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन खूंटपानी प्रखण्ड कार्यालय परिसर में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के हितों की रक्षा और विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव कुमार सिंह ने की। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन सुरेन्द्र प्रसाद दास और उप प्रमुख एल ए डी सी ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्री दास ने नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 का उल्लेख करते हुए बताया कि महिलाएं अपनी किसी भी कानूनी परेशानी या जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।

उन्होंने महिलाओं को महिला हिंसा के खिलाफ बने कानूनों, कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी खूंटपानी धनंजय पाठक ने कहा कि आज की महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं और सरकार महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में पीएलवी अलकमा रुही, पीएलवी उदय शंकर प्रसाद, पंचायत सदस्य, जेंडर स्पेशलिस्ट, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, समूह सखी, सुपरवाइजर आंगनवाड़ी सुनंदा देवी, कार्यकर्ता और अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

इस कार्यक्रम ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया।

Related Posts