Regional

चाईबासा में डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट का कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, मरीजों को मिला इलाज और जानकारी* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चाईबासा में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. पी कृष्णा मूर्ति, सचिव डॉ. एम शिव कुमार, गौतम कुमार और राज्य समन्वयक द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा किया गया।

दौरे की शुरुआत में सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार मांझी और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. भारती मिंज ने ट्रस्ट की टीम का स्वागत किया। इसके बाद, टीम ने सदर प्रखंड चाईबासा में कुल 5 कुष्ठ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें इलाज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. भारती मिंज ने कुष्ठ रोग की पहचान, इलाज और विकृति से बचाव के बारे में जानकारी दी। डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट की टीम ने भी इस पहल में सक्रिय योगदान दिया। इस कार्यक्रम में कामदेव बेसरा, मुकेश मुंडारी, बीएमडब्ल्यू शीतल मिंज के अलावा जर्मनी से आए डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट के पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम कुष्ठ उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिससे मरीजों को सही इलाज और जागरूकता मिल सके।

Related Posts