Regional

कोल्हान कांग्रेस समागम की ऐतिहासिक तैयारी, गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में हुई अहम बैठक

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चाईबासा में आगामी 1 मार्च 2025 को बोड़ामटांड़, चावलीबासा, चौका, ईचागढ़ में आयोजित होने वाले कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस समागम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गोल्डन व्यू रिजॉर्ट, चांडिल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की।

बैठक में पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों और प्रमुख कांग्रेसजनों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में लिए गए निर्णय के तहत इस कोल्हान कांग्रेस समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त और मजबूत बनाना है।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समागम में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी, सह प्रभारी, मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कमलेश ने सभी कांग्रेसजनों से समागम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक को मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश महतो, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, कामगार कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सूरज मुखी, दानिश हुसैन, सुरेश प्रजापति, यशवीर चांपिया, शाहरुख अली, आनंद कारवा, बादल बेहरा, सपन गुच्छाईत, जितु बारीक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Related Posts