कैरों अम्बवा गांव मे अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने भेजा जेल।

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के नरौली पंचायत अंतर्गत ख्वास अम्बवा गांव में शुक्रवार क़ो कैरों पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कैरो थाना पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी किताबुल खान 30 वर्ष, पिता ईदुल खान, ग्राम चरहु, थाना बगड़ू, जिला लोहरदगा का निवासी है। वह अपने ससुराल ग्राम ख्वास अम्बवा में आंशिक अंसारी के घर आया हुआ था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किताबुल खान अम्बवा चौक पर अपनी बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा है। पुलिस के पहुंचते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही धर-दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कैरो थाना कांड संख्या 08/25 के तहत शस्त्र अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 1-B A/26 के तहत मामला दर्ज किया है।